रायबरेली: ऑपरेशन लंगड़ा की बड़ी सफलता, जल जीवन मिशन गोदाम लूट का खुलासा

रायबरेली में एसपी रवि कुमार के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जल जीवन मिशन के गोदाम में हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 May 2026, 12:13 PM IST
google-preferred

Raebareli: रायबरेली में एसपी रवि कुमार के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जल जीवन मिशन के गोदाम में हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी

डीह और भदोखर थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पीतल की टोटियां भी बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी लूट की वारदात में शामिल थे।

Location :  Raebareli

Published :  6 May 2026, 12:13 PM IST

Advertisement