Raebareli News: रायबरेली के मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री ने 15,000 वां कोच निर्मित किया

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 15 दिसंबर 2025 को 15,000वें कोच का निर्माण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक आरेडिका द्वारा कुल 1,310 कोचों का निर्माण किया जा चुका है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 December 2025, 1:45 AM IST

Raebareli: रायबरेली के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 15 दिसंबर 2025 को 15,000वें कोच का निर्माण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक आरेडिका द्वारा कुल 1,310 कोचों का निर्माण किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना वर्ष 2011 से कोचों का निर्माण कर रहा है, किंतु आरेडिका को कोच उत्पादन की वास्तविक रफ्तार वर्ष 2014 से प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई ‘मेक इन इंडिया’ योजना ने आरेडिका के कोच उत्पादन को नई दिशा प्रदान की, जिससे स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा मिला और उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

Raebareli News: छात्रों की पिटाई से मचा हड़कंप, प्रधानाचार्य पर डंडों से मारने का गंभीर आरोप

आरेडिका, रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक नव-स्थापित उत्पादन इकाई है, जिसने अल्प समय में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता टीम आरेडिका की कर्मठता, प्रतिबद्धता एवं सामूहिक प्रयासों को दर्शाती है।

Raebareli: शख्स की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

निर्मित कुल 15,000 कोचों में से 7,000 वातानुकूलित (एसी) कोच तथा 8,000 गैर-वातानुकूलित (नॉन-एसी) कोच हैं। इनमें रेलवे के विभिन्न प्रकार के कोच जैसे - हमसफर, तेजस, अन्त्योदय, दीनदयालु, भारत गौरव, ब्रेकयान, पार्सल वैन, ट्रैक रिकॉर्डिंग कार, एसी इकोनॉमी कोच, मेमू, मोज़ाम्बिक के लिए लोको हॉल्ड एवं डेमू कोच, आदि सम्मिलित हैं। सभी कोचों का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया गया है, जिससे यात्रियों की सुरक्षित, विश्वसनीय एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आरेडिका के महाप्रबंधक  पी. के. मिश्रा ने कोच निर्माण से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को उनकी निष्ठा, परिश्रम एवं समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर आरेडिका को निरन्तर नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने हेतु प्रेरित किया।

Location :  Raebareli

Published :  17 December 2025, 1:42 AM IST