Raebareli News: महिला सशक्तिकरण के लिए 400 से अधिक महिलाओं का सम्मान, प्रमाण-पत्र का हुआ वितरण

महत्वपूर्ण योजनाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 30 May 2025, 5:51 PM IST
google-preferred

रायबरेली: ग्राम्य विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद रायबरेली के सामुदायिक केन्द्र सभागार रतापुर में जनपद स्तरीय पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धी लाल पासी और शिवेन्द्र सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस कार्यक्रम में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा, ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं द्वारा किस प्रकार महिला सशक्तिकरण किया जा सकता है, इस विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह द्वारा समाज सुधारिका अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। फूलमती विकास खण्ड दीनशाह गौरा, आशा एवं गीता भारती विकास खण्ड हरचन्दपुर द्वारा स्वंय सहायता समूह से जुड़कर आजीविका संवर्धन की कहानी अपनी जुबानी कही गयी।

इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

इसके अलावा, हरचन्दपुर की ब्लॉक मिशन प्रबंधक रितिका सिन्हा द्वारा स्वंय सहायता समूहों से समृद्धि की ओर विषय पर महिलाओं को जानकारी दी गई। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों जैसे स्वंय सहायता समूह की महिलाओं, आजीविका सखी, बैंक सखी, समूह सखी, स्वास्थ्य सखी, मनरेगा योजनान्तर्गत 100 दिन का रोजगार प्राप्त करने वाली महिला श्रमिक के रूप में ऊषा देवी, गीता, प्रेमा देवी, बिटाना, माया और प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी, मुख्यमंत्री आवास लाभार्थी निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्रमाण-पत्र वितरित किये गए। अंत में परियोजना निदेशक सतीश कुमार मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार, उपायुक्त (स्वतः रोजगार), ऋषिपाल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राही सुश्री गौरी राठौर, खण्ड विकास अधिकारी दीनशाह गौरा अशोक कुमार, खण्ड विकास अधिकारी ऊचांहार कामरान नेमानी, खण्ड विकास अधिकारी सरेनी, प्रमोद कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी बछरावां शिव बहादुर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अमावां संदीप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी रोहनिया सुनील कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सतांव, एस०के० कनौजिया, खण्ड विकास अधिकार लालगंज गगनदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, बाल विकास परियोजनाधिकारी राही सतांव और समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं 400 से अधिक स्वंय सहायता समूह की महिलायें एवं विभिन्न विभागो से प्रशस्ति पत्र पाने वाले लाभार्थी उपस्थित रहें।

Location : 

Published :