हिंदी
पुलिस के हत्थे चढ़ा ₹50 हजार का इनामी अपराधी (Img: DN)
Raebareli: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ (Raebareli Encounter) में एक इनामिया बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस की कार्रवाई के दो बदमाश भागने में हुए कामयाब हो गए। मामला डलमऊ थाना इलाके के मकनपुर तिराहे का है। पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश बरेली निवासी नजमुद्दीन है जिस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 50 हजार का इनाम घोषित था।
डलमऊ क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया थाना डलमऊ पुलि मकनपुर तिराहे पर रात्रि गश्त कर रही थी। तभी सुबह करीब 1 बजकर 35 मिनट पर आईटीबीपी के सामने ग्राम भटनी हार के पास एक संदिग्ध कंटेनर (वाहन संख्या-UP21BN6720) आते दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगा। उसमें सवार 2 संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त नजमुद्दीन पुत्र मो याकूब खां निवासी सूफी टोला थाना मीरगंज जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाएं पैर में गोली भी लगी है। अभियुक्त नजमुद्दीन को उपचार के लिए सीएचसी डलमऊ भेजा गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रायबरेली में पेंट की दुकान में लगी आग, लाखों का माल हुआ नष्ट
अभियुक्त नजमुद्दीन का एक साथी मो सुबीन पुत्र मो छोटे निवासी सिरस खेड़ा थाना मुंढा पांडे जनपद मुरादाबाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिसे पुलिस टीम गठित कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त थाना डलमऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 26/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में 50,000/- रुपये का इनामिया वांछित है। अभियुकत के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व कंटेनर (वा0 सं0-UP21BN6720) बरामद हुए है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Location : Raebareli
Published : 26 April 2026, 10:15 AM IST
Topics : crime news raebareli news UP News UP Police