
रायबरेली में अज्ञात युवक के शव मिलने से हड़कंप
Raebareli: यूपी के रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक घटना सामने आयी है। नहर की पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। खबर के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मृतक युवक की पहचान अभिषेक पुत्र राम कृपाल थाना शिवगढ़ के रूप में हुई है। घटना बछरावां थाना क्षेत्र स्थित नहरिया के पुल के पास हुई। शव मिलने के बाद परिजनों में मातम पसरा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।
Uttar Pradesh: रायबरेली में 4 महीने से बंद पड़ा रेलवे ओवर ब्रिज, लोगों में आक्रोश
जानकारी के अनुसार अज्ञात युवक का शव मिलने से घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जतायी है। उन्होंने कहा कि युवक की हत्या कर कर शव फेंका गया है। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे सजा दी जाएगी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Location : Raebareli
Published : 1 December 2025, 7:35 PM IST
Topics : Dead Body recovered Raebareli raebareli news youth