प्रयागराज में गोलीकांड के बाद गांव में सनसनी, चार नामजद हिरासत में; आखिर क्या थी वजह?

प्रयागराज के गोती गांव में युवक की गोली मारकर हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है। जमीन विवाद को इस वारदात की मुख्य वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 June 2026, 12:47 PM IST
google-preferred

Prayagraj: प्रयागराज जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत गोती गांव में 20 वर्षीय कुश सिंह की गोली मारकर हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह घटना उस समय हुई जब गांव में लंबे समय से चल रहा जमीन विवाद अचानक हिंसक मोड़ पर पहुंच गया।

पूर्व प्रधान समेत चार पर हत्या का केस

मृतक के पिता और पूर्व प्रधान विनोद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें पूर्व प्रधान बच्चालाल यादव (नैनी), पिंटू यादव (विशंभरपुर), सुरेश यादव (गोती गांव) और उनका पुत्र कमल यादव शामिल हैं।

“जान से मार दूंगा…” चंदौली में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, गालियों से शुरू होकर डंडों तक पहुंची लड़ाई

वारदात के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी की आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह?

परिजनों का आरोप है कि बच्चालाल यादव से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते कुश सिंह को निशाना बनाया गया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। गांव में चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना खतरनाक रूप ले लेगा।

कार बिक्री से चोरी तक का खेल! भाजपा मंडल अध्यक्ष पर साजिश का आरोप, कोर्ट में सरेंडर

घटना के बाद गोती गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय लोग दहशत में हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी कमलेश पटेल ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Location :  Prayagraj

Published :  12 June 2026, 12:47 PM IST

Advertisement