हिंदी
दो पक्षों में हुआ विवाद
Prayagraj: प्रयागराज के नैनी पीडीए सी ब्लॉक में बच्चों में जमकर विवाद हो गया जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। विवाद बढ़ा तो बड़े भी मारपीट करने लग गए। जिसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और मारपीट होना शुरू हो गई।
इस दौरान एक पक्ष की तरफ से युवक ने जोरदार फायरिंग कर दी जिसके बाद डर का माहौल बन गया। घटना के बाद कॉलोनी में रहे लोग अपने अपने घरों में पहुंच गए क्योंकि ऐसे में अफरा तरफी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को नैनी कोतवाली लेकर आ गई थी। दोनों से लगातार पूछताछ की गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नैनी पीडीए सी ब्लॉक में कुछ बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद बड़े लोगों के बीच जमकर कहासुनी होने लगी थी। बात बढ़ी तो नौबत मारपीट पर भी उतर आई थी। इसके बाद कालोनी में रहने वाले सुमित और प्रियांशु यादव के बीच विवाद और मारपीट होने लग गई। इस दौरान सुमित ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया था।
गोली चलने की आवाज के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था। सभी अपने घरों के अंदर पहुंच गए थे। घटना की सूचना नैनी पुलिस को मिली तो दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गई। उसके बाद पूछताछ करना शुरू कर दिया।
घटना को लेकर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने जानकारी दिया कि गोली चलने की सूचना गलत बताई जा रही है। मारपीट के दौरान दरवाजे पर ईंट लगने की जोरदार आवाज सुनाई दे रही थी। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
Location : Prayagraj
Published : 5 July 2025, 3:04 PM IST