हिंदी
प्रतीक यादव फोटो सोर्स- Google
Lucknow: समाजवादी परिवार से जुड़े होने के बावजूद राजनीति से दूरी बनाकर फिटनेस और बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। 38 साल की उम्र में उनके अचानक निधन ने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हर किसी को चौंका दिया है।
युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय
प्रतीक यादव सिर्फ एक राजनीतिक परिवार के सदस्य नहीं थे,बल्कि वे फिटनेस आइकॉन और लक्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते थे। लखनऊ में उनका हाई-प्रोफाइल जिम युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय था। सोशल मीडिया पर उनकी पहचान एक फिटनेस प्रेमी, एडवेंचर पसंद शख्स और एनिमल लवर के रूप में बनी हुई थी।
3 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर पोस्ट
मौत से कुछ दिन पहले तक प्रतीक सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। 2 अप्रैल को फेसबुक और 3 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में वे जेट उड़ाते नजर आए थे। यह वीडियो अब उनके फॉलोअर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि जिस शख्स में जिंदगी को लेकर इतना जुनून था, उसकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पिन की गई एक लाइन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है -May Life Treat You the Way You Treat Animals इस पोस्ट को लेकर लोग भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे उनके संवेदनशील व्यक्तित्व से जोड़कर देख रहे हैं।
Balrampur: बारात में अचानक गायब हुआ मासूम, फिर जो हुआ उसे जानकर रह जाएंगे हैरान
प्रतीक यादव ने हमेशा राजनीति से दूरी
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव ने हमेशा राजनीति से दूरी बनाए रखी। जहां परिवार के ज्यादातर सदस्य सक्रिय राजनीति में रहे, वहीं प्रतीक ने बिजनेस, फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल को अपना रास्ता बनाया।
बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
Location : Lucknow
Published : 13 May 2026, 5:21 PM IST