छोटी सी डांट और खत्म कर ली जिंदगी! कमरे में फंदे से लटकी मिली 20 साल की शिवानी, घर में मचा कोहराम

प्रतापगढ़ के गोपालगंज गांव में परिजनों की डांट के बाद 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 September 2026, 8:33 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालगंज गांव में बुधवार को 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुबह परिजनों ने किसी बात को लेकर युवती को डांट दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कमरे से बाहर नहीं आने पर हुई जानकारी

गोपालगंज निवासी राजेश पटेल की बेटी शिवानी को बुधवार सुबह परिजनों ने किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। इसके कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी समय बीतने के बाद भी जब शिवानी कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। कमरे के अंदर देखने पर घटना का पता चला।

Pratapgarh: प्रतापगढ़ में स्कूली वाहनों पर बड़ा एक्शन, 15 साल पुराने वाहनों पर रोक; नियम टूटा तो होगी कार्रवाई

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष आवन कुमार दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

प्रतापगढ़ से प्रयागराज जाने वालों की बढ़ी मुश्किल, 93 की जगह 120 रुपये किराया; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

तहरीर मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक परिजनों या किसी अन्य पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और जांच के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Pratapgarh

Published :  16 September 2026, 8:33 PM IST

Related News

Advertisement