हिंदी
अखिलेश यादव (Img: Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया। सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों जिलाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से बदल दिया है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य यह बदलाव किया गया। 6 जनपदों के जिलाध्यक्षों को एक साथ बदलने से कई जिलों और नेताओं में खलबली मची हुई है।
सपा प्रमुख ने इसके साथ ही इन सभी छह जिलों में संगठन की जिम्मेदारी के लिए नए जिलाध्यक्षों को सौंप दी हैं।
सपा प्रमुख ने राज्य के जिन 6 जनपदों के जिलाध्यक्षों को बदला हैं, उनमें बलिया, बांदा, अयोध्या, पीलीभीत, गौतमबुद्ध नगर और उन्नाव शामिल है।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार बलिया, बांदा, अयोध्या, पीलीभीत, गौतमबुद्ध नगर और उन्नाव में नए जिलाध्यक्ष नामित किए गए हैं।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक बलिया में सुनील कुमार मौर्या को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सुनील कुमार मौर्या खोरौली, सहतवार क्षेत्र के निवासी हैं।
बांदा में उमेश को जिला संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
अयोध्या में जय सिंह को जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। वह बहरायें, पिस्खौली, बड़ा गांव क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
ये भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या, प्रयागराज पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती
पीलीभीत में धर्मेश गंगवार को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह बहादुरपुर हुक्मी, बरखेड़ा कला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में इन्दर प्रधान (इन्द्रजीत भाटी) को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में उनका पता ग्राम पल्ला, पोस्ट दादरी दिया गया है।
SP जिला अध्यक्षों की सूची (Img: Dynamite News)
सपा ने उन्नाव जिले में जयचन्द्र विमल को जिलाध्यक्ष नामित किया है। वे एबी नगर, उन्नाव दिया के निवासी हैं।
ये भी पढ़ें: मतदाता सूची में नाम कटने का मुद्दा पहुंचा DM तक, गोरखपुर में समाजवादी पार्टी ने उठाई आवाज
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी की ओर से अलग-अलग स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियां जारी हैं और राजनीतिक तौर पर आने वाले दिनों में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Location : Lucknow
Published : 16 September 2026, 7:46 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Samajwadi Party SP District President List SP District Presidents Uttar Pradesh SP