रायबरेली में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, कांस्टेबल घायल

जनपद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर और ईंटों से हमला किया।  सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की पीआरबी गाड़ी में तैनात कांस्टेबल के ऊपर भी आरोपियों द्वारा पत्थर चलाए गए। जिससे एक पुलिस कांस्टेबल की आंख में पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

Rae Bareli:  जनपद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर और ईंटों से हमला किया।  सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की पीआरबी गाड़ी में तैनात कांस्टेबल के ऊपर भी आरोपियों द्वारा पत्थर चलाए गए। जिससे एक पुलिस कांस्टेबल की आंख में पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस कांस्टेबल को इलाज के लिए रायबरेली के एम्स में भर्ती कराया गया जहां पर उसका अभी इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला भदोखर कोतवाली थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव का है।

जानकारी के अनुसार बच्चा सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र बहादुर सिंह व चंद्रभान सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी कुचरिया के रहने वाले हैं। इन दोनों पक्षों के बीच बिना छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया और एक दूसरे पर पत्थर और ईटों से हमला किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने  दोनों पक्षों को समझने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिस पर पत्थर भी चलने लगे   जिस दौरान पीआरबी में तैनात कांस्टेबल कीर्ति कुमार के आंख में पत्थर लगा। जिससे वह पूरी तरीके से चोटिल हो गए। उनको तत्काल इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी आंख का इलाज अभी चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रायबरेली में नाबालिग लड़की लापता, परिवार दर-दर भटकने को मजबूर, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

मामले को लेकर थाना अध्यक्ष भदोखर ने बताया कि आरोपी बच्चा सिंह के खिलाफ पहले से भी कई थानों में विभिन्न मामलों में अभियोग पंजीकृत हैं। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां कुचरिया ग्राम में दो पक्षो में ईंट पत्थर चल रहे हैं।  दोनो पक्ष आक्रमक और उग्र रूप से एक दूसरे पर हमलावर थे।

थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया गया किन्तु दोनों पक्ष अधिक उग्र होकर पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गए जिससे आरक्षी कीर्ति कुमार के आँख के ऊपरी भाग पर गहरी और गम्भीर चोट आई है। घायल आरक्षी कीर्ती कुमार को उपचार हेतु तत्काल AIIMS अस्पताल भेजा गया जहां पर उक्त आरक्षी का इलाज चल रहा है।

Raebareli Weather: रायबरेली में कड़ाके की ठंड का कहर, प्रशासन ने रैन बसेरों को लेकर की ये खास तैयारी

पुलिस की कार्रवाई

अब्दुल्लाह फारूक से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोखर पर मु0अ0सं0-564/2025धारा-121(2)/109 (2) बीएनएस बनाम शिवपूजन, चन्द्रभान सिंह उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 22 December 2025, 7:09 PM IST