हिंदी
नाबालिग के आरोप फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती ने पड़ोसी युवक पर पहले रेप ओर फिर जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप लगाकर आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।
दरसअल, फुगाना थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 15 वर्षीय एक नाबालिग युवती का आरोप है कि बीती 8 जून को वह घर पर अकेली थी उसी दौरान पड़ोस की एक महिला मोनिका उसे अपने घर बहला फुसलाकर ले गई थी आरोप है कि जहां महिला ने अपने देवर सुनील के कमरे में उसे जबरन धकेल दिया था।
जिसके बाद आरोपी सुनील ने पीड़िता के साथ जहाँ पहले कई बार रेप किया तो वही बाद में पीड़िता को जहरीला प्रदार्थ खिलाकर उसे उसके घर छोड़ आया। जिस पर पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उपचार के बाद उसकी जान बची थी।
इस मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने जहां एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई तो वहीं पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर अपनी जांच पड़ताल कर रही है। इस घटना के बारे में जहां पीड़िता का आरोप है कि एक हमारे पड़ोस में मोनिका है वह अपने घर बुलाकर ले गई थी उसे बोला किउसके घर चल और उसने फिर अपने देवर के साथ मिलकरउसका बलात्कार करवाया है फिर उन्होंने उसे जहर पिलाया और जहर पिलाकर फिरउसके घर छोड़कर आ गए। उसने बताया कि उसके मुंह से जाग भी निकल रहे थे फिर उसकी मम्मी उसे शामली ले गई थी डॉक्टर के यहां इस घटना को चार-पांच दिन हो गए कप्तान साहब ने आश्वासन दिया है की कार्रवाई हो जाएगी। वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।
नैनीताल में बड़ा हादसा: पर्यटकों से भरी कार बेकाबू होकर सरिता ताल झील में गिरी, जानें फिर क्या हुआ
वहीं सीओ फुगाना विस्वजीत सिंह की माने तो 9 जून को थाना फुगाना पर एक सूचना प्राप्त हुई थी कि किसी नाबालिग लड़की के द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिया गया है उसकी जांच पर जब फुगाना पुलिस अस्पताल में गई तो वहां उसे लड़की से बातचीत करने पर स्वयं उसने यह बताया कि मैंने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसके 1 घंटे बाद ही उसके द्वारा अपना स्टेटमेंट चेंज किया गया अभी थाने पर दो दिन पहले ही एक सूचना प्राप्त हुई कि उसके द्वारा उनकी माता के द्वारा एक एप्लीकेशन दी गई कि उनकी बेटी के साथ की सुनील और उसकी भाभी ने मिलकर उसका रेप कर दिया है तो इस सूचना को जब देखा गया तो थोड़ा संदिग्ध सी प्रतीत हो रही है तो इस संबंध में हम विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रहे हैं, जैसे उसका स्टेटमेंट और जो आरोप लगाया है उसमें जिसको इसने विरोधी बताया उसकी सीडआर कि हम जांच कर रहे हैं और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Muzaffarnagar
Published : 16 June 2026, 6:20 PM IST
Topics : crime news Muzaffarnagar Rape Case UP News