बाढ़ की तस्वीरों को देख लोग हैरान, घरों में पानी भरने से हड़कंप

कानपुर देहात में यमुना अपना रौद्र रूप धारण किये है तेजी के साथ बढ़ रहे जलस्तर से गांव के लोग भयभीत दिखाई दे रहे हैं बाढ़ की चपेट में आने से कई गांव प्रभावित है, तस्वीरें भयानक हैं जहाँ घरों में पानी घुस गया है। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: मोहित बाथम
Updated : 2 August 2025, 3:40 PM IST
google-preferred

कानपुर देहात:  उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में यमुना अपना रौद्र रूप धारण किये है तेजी के साथ बढ़ रहे जलस्तर से गांव के लोग भयभीत दिखाई दे रहे हैं बाढ़ की चपेट में आने से कई गांव प्रभावित है, तस्वीरें भयानक हैं जहाँ घरों में पानी घुस गया है। लोग घरों का सामान लेकर ऊंचे स्थान पर तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर हो रहे है।

बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, ग्रामीणों को सता रहा डर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की बीसवीं किस्त जारी, 4 लाख किसानों के खाते में आये 83 करोड़ रुपये

जहां एक तरफ बाढ़ आने से ग्रामीणों में भय का व्याप्त है तो वही दूसरी ओर मासूम बच्चे बाढ़ के पानी के बीच नहाते हुए नजर आए शायद इन बच्चों को बाढ़ का कोई भय नही है, वही ग्रामीण नांव के सहारे आवागमन कर रहे हैं किसानों की फसलें बाढ़ की चपेट में आने से बर्बाद हो गई है बाढ़ की वजह से विधुत सप्लाई बंद होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे है, बाढ़ तस्वीरों को देखकर ग्रामीणों को चिंता सता रही कि बाढ़ के हालात कब सामान्य होंगे और अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे, क्योंकि ऐसे माहौल में जहरीले कीड़ों का डर बना रहता है। शनिवार को कानपुर देहात जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद पहुंचाई इसके अलावा उन ग्रामीणों को खाने पीने की व्यवस्था कराई गई।

अब जानिए कौन कौन से गांव आए बाढ़ की चपेट में

जिले के मूसानगर क्षेत्र के चपरघटा पथार, आढन नयापुरवा , क्योटरा, मुसरिया सहित कई गांव का बाढ़ की चपेट में आए हैं और ऐसे में कई घर बाढ़ के पानी में डूब गए। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार ने पीड़ितों को लांच पैकेट बांटे, बहराल बाढ़ की चपेट में आने से कई गांव के ग्रामीण परेशान हैं हालांकि, जिले के जिलाधिकारी कपिल सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

“मेरा रेशम, मेरा अभिमान” अभियान के तहत एरी रेशमकीट पालन पर हुआ प्रशिक्षण, 84 किसानों ने लिया हिस्सा

 

Location : 
  • kanpur

Published : 
  • 2 August 2025, 3:40 PM IST

Advertisement
Advertisement