Bareilly News: बरेली में आरटीओ की छापेमारी से हड़कंप, कई दलाल मौके से फरार

संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों को देखते ही वर्षों से परिसर में जमे दलालों में भगदड़ मच गई और कई दलाल मौके से फरार हो गए।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 12 March 2026, 4:24 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों को देखते ही वर्षों से परिसर में जमे दलालों में भगदड़ मच गई और कई दलाल मौके से फरार हो गए। डीएम के निर्देश पर बुलडोजर चलाकर परिसर के बाहर लगे दलालों के अस्थायी खोमचे और अड्डे भी हटवा दिए गए।

अवैध वसूली की शिकायत पर हुई कार्रवाई

आरटीओ कार्यालय में लंबे समय से दलालों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। बताया जाता है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और वाहनों की फिटनेस कराने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही थी। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को जिला प्रशासन ने अचानक छापा मार दिया।

रायबरेली में कोचिंग से लौट रहे थे तीन दोस्त… रास्ते में मिला मौत का ट्रक, दो की मौत

गेट बंद कर शुरू हुई पूछताछ

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले आरटीओ कार्यालय के सभी गेट बंद करवा दिए। इसके बाद परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की गई। जिस काम के लिए लोग आए थे, उनके कागजात भी चेक किए गए। कुछ लोग संदिग्ध नजर आए तो उनसे गहन पूछताछ की गई, हालांकि दस्तावेज सही मिलने पर उन्हें जाने दिया गया।

लालकुआं-बरेली पैसेंजर की चपेट में महिला की मौत, तीन बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

दीवार फांदकर भागे कई दलाल

अचानक हुई कार्रवाई से दलालों में अफरा-तफरी मच गई। पकड़े जाने के डर से कई दलाल दीवार फांदकर भागते नजर आए। जब तक प्रशासन की टीम दलालों के ठिकानों तक पहुंचती, उससे पहले ही अधिकांश दलाल मौके से फरार हो चुके थे।

Location : 
  • Bareilly

Published : 
  • 12 March 2026, 4:24 PM IST

Advertisement