पूजा पाल के मुद्दे पर अब भाजपा विधायक केतकी सिंह मैदान में कूदी, बोल दी यह बड़ी बात

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने पूजा पाल की सराहना की है। कुल मिलाकर केतकी सिंह ने पूजा पाल का समर्थन किया। अब ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पूजा पाल भाजपा जॉइन कर सकती है। आपको बता दें कि पूजा पाल का मुद्दा उत्तर प्रदेश में गरमाया हुआ है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 August 2025, 11:16 AM IST
google-preferred

Lucknow: बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा सीट से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने अब सपा विधायक पूजा पाल का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूजा पाल की सराहना करते हुए कहा कि वह एक साहसी महिला हैं, जिन्होंने अपने पति की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ी। केतकी सिंह ने कहा, "पूजा पाल सत्य के साथ खड़ी रही। मतलब साफतौर पर पूजा पाल को केतकी सिंह ने सही ठहराया है।

"राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा, नहीं कह सकती"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूजा पाल की हालिया मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए केतकी सिंह ने कहा, "यह राजनीति है, ऊंट किस करवट बैठेगा ये कहना मुश्किल है, लेकिन मैं पूजा पाल के बयान और साहस का स्वागत करती हूं।"

पूजा पाल ने क्या कहा था?

विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चल रही चर्चा के दौरान सपा की विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की सराहना की थी। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस की नीतियां लागू की। जिसके कारण मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय मिला है। अतीक अहमद जैसे अपराधी उनके कारण मारे गए।" उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी आवाज सुनी और न्याय दिलाया, जबकि अन्य लोग अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ने से कतराते थे।

अखिलेश यादव ने किया पार्टी से निष्कासित

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 14 अगस्त को विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पूजा पाल ने जब योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी, जिससे समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव नाराज हो गए और उन्होंने पूजा पाल को तत्काल पार्टी से निष्कासित कर दिया। पूजा के विवादित बयान के कुल 8 घंटे के बाद उनको समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया।

विधायक पूजा पाल पर शिवपाल यादव ने कसा तंज

शिवपाल सिंह यादव से निष्कासित विधायक पूजा पाल के बारे में कहा कि पार्टी में अनुशासन का पालन करना जरूरी है। जो लोग अनुशासनहीनता करेंगे, उनका हश्र वही होगा जो पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का हुआ था। उन्होंने कहा कि केशव मौर्य कभी भी चुनाव नहीं जीत पाए और पूजा पाल भी दोबारा विधायक नहीं बन पाएंगी।

सपा विधायक रागिनी ने भी पूजा पाल पर किया हमला

रागिनी सोनकर ने पूजा पाल के निष्कासन का खुला समर्थन करते हुए तीखा तंज भी कसा। उन्होंने कहा, "कौन पूजा पाल? पूजा पाल किस पार्टी में है? अच्छा हुआ आपने ये बताया...क्योंकि मुझे ये पता नहीं था। जनता भी इस वजह से रोष में है। पूजा पाल समाजवादी पार्टी के सिंबल और जन-समर्थन से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थी, लेकिन अब उन्होंने उसी पार्टी और जनता का विश्वास तोड़ा है। जिस समय उन्होंने गलत वोट दिया था, तब पार्टी ने कुछ नहीं कहा। लेकिन अब जब वो सरेआम पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ बयान देंगी तो पार्टी एक्शन नहीं लेगी क्या? ये महिला-पुरुष का मामला नहीं है, जो गलत है वो गलत है।"

 

 

 

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 18 August 2025, 11:16 AM IST