यूपी में सियासत गरमाई; नाम लिये बिना अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज
उत्तर प्रदेश के राजनीति इन दिनों गरमा गई है, भले ही प्रदेश में चुनाव 2027 में होने वाले है, लेकिन सपा से पूजा पाल के निष्कासन के बाद आरोपों के दौर लगातार जारी हैं। वहीं, पूजा पाल का नाम लिए बगैर अखिलेश यादव ने कहा कि यह बेहद गंभीर सवाल है। कोई मुख्यमंत्री से मिले और उसे जान का खतरा दूसरे दल के नेता से हो, यह कैसे संभव है।