निचलौल-कोहड़वल सड़क की बदहाली पर जनाक्रोश, बड़े धरने का ऐलान; सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

निचलौल-कोहड़वल मार्ग की जर्जर हालत से नाराज क्षेत्रवासियों ने बड़े धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। लोगों का आरोप है कि सड़क को जेसीबी से खोदने के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 28 July 2026, 1:19 PM IST
google-preferred

Maharajganj: निचलौल-कोहड़वल मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग कर रहे लोगों ने प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ बड़े धरना-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

सड़क की खुदाई हुई लेकिन नहीं कराया गया निर्माण

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक माह पहले सड़क को जेसीबी मशीन से खोद दिया गया था, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। अधूरी और उबड़-खाबड़ सड़क के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं, किसानों, महिलाओं, मरीजों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। धूल, गड्ढों और कीचड़ के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- मेरे बाद बच्चों का ख्याल रखना…; दहेज प्रताड़ना से तंग महिला ने वीडियो बनाकर बयां की जुल्म की दास्तान

प्रदर्शनकारियों ने लगाया ये आरोप

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि अगर समय रहते निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- गंगा-जमुनी तहजीब की जीती-जागती तस्वीर: जब हिंदू दोस्त के साथ कांवड़ उठाकर निकला मुस्लिम युवक, हर कोई कर रहा सलाम

लापरवाही सामने आने पर होगी कार्रवाई

धरने के दौरान मुख्यमंत्री के नाम दिए जाने वाले ज्ञापन में मांग की जाएगी कि निचलौल-कोहड़वल मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर किसी अधिकारी या ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाए ताकि भविष्य में लोगों को दोबारा ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े।

Location :  Maharajganj

Published :  28 July 2026, 1:19 PM IST

Related News

Advertisement