बाराबंकी के कॉलेजों में NCL जागरूकता अभियान, यूपी पुलिस ने सिखाया अधिकारों और साइबर क्राइम का पाठ

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला एवं बाल संरक्षण कानून, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पास्को एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय, प्रौद्योगिकी और फॉरेंसिक के उपयोग, साइबर अपराध और यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया।

Barabanki: वारिस इन्टर कॉलेज, सत्य प्रेमी नगर (सिटी इंटर कॉलेज) पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री द्वारा संचालित NCL जागरूकता अभियान 2.0 के तहत महिला सुरक्षा, अपराध रोकथाम और नए कानूनों के बारे में छात्र-छात्राओं को व्यापक रूप से जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान महिला थानाध्यक्ष मुन्नीसिंह, उप निरीक्षक चांदनी सिंह, महिला हेड कांस्टेबल सुमन मौर्य, महिला कांस्टेबल आरती और महिला कांस्टेबल सोनी ने सहभागिता की।

“दंड से न्याय की ओर” कार्यक्रम पर जानकारी

कार्यक्रम की शुरुआत सरकार द्वारा संचालित “दंड से न्याय की ओर” अभियान के महत्व और उद्देश्यों की जानकारी से हुई। पुलिस अधिकारीयों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि यह पहल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ितों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए की गई है। छात्र-छात्राओं को नए कानूनों, सुधारात्मक प्रावधानों और पीड़ित-केंद्रित विधानों के बारे में बताया गया, जिससे वे न केवल सुरक्षित रह सकें बल्कि सामाजिक जागरूकता भी फैलाएं।

महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष चर्चा

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला एवं बाल संरक्षण कानून, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पास्को एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय, प्रौद्योगिकी और फॉरेंसिक के उपयोग, साइबर अपराध और यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया।

साइबर क्राइम और हेल्पलाइन सुविधाओं की जानकारी

छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव, कंप्यूटर, इंटरनेट और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर होने वाले अपराधों की पहचान, और सुरक्षा उपाय बताये गए। साथ ही उन्हें महिला थाना के सीयूजी नंबर 9454404877 तथा अन्य सरकारी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

कला प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा नए कानून और महिला सुरक्षा पर आधारित कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कला के माध्यम से जागरूकता फैलाना एक प्रभावशाली तरीका है, जिससे न केवल छात्र खुद सीखते हैं बल्कि परिवार और समुदाय में भी संदेश पहुंचता है।

पोस्टर चस्पा और जागरूकता सामग्री वितरण

कार्यक्रम स्थल पर नए कानून और सुरक्षा उपायों से संबंधित पोस्टर चस्पा किए गए। साथ ही छात्राओं को जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई, जिससे वे घर जाकर परिवार और दोस्तों में भी जानकारी साझा कर सकें।

Location : 
  • Barabanki

Published : 
  • 2 November 2025, 3:05 AM IST