गोरखपुर में चोरी की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने किया ऐसा खुलासा कि सब रह गए हैरान

गोरखपुर की बांसगांव पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की  कार्रवाई शुरू कर दी है।

gorakhpur:  बांसगांव पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के ₹45,810 नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की  कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बांसगांव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इन्द्रसेन सिंह एवं उनकी टीम ने थाना बांसगांव पर दर्ज मुकदमा संख्या 260/2026 के संबंध में कार्रवाई करते हुए अरुण कुमार पुत्र रामरेखा तथा राजन पुत्र स्व. पन्नेलाल, निवासी जरलही, कौड़ीराम, थाना बांसगांव को गिरफ्तार किया।

गोरखपुर में GDA के अभियान से हड़कंप, कई कोचिंग और लाइब्रेरी परिसर सील; जानिये पूरा अपडेट

चोरी की रकम बरामद

पुलिस के अनुसार, 3 जून से 7 जून 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने एक महिला के घर का ताला तोड़कर अंदर रखे ₹59,800 नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़िता की तहरीर पर थाना बांसगांव में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के ₹45,810 बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोतरी की गई है।

गोरखपुर में सरकारी कर्मचारी का हुलिया बनाकर करता था ये खेल, ऐसे खुली पोल

कार्रवाई में शामिल टीम

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक इन्द्रसेन सिंह, कांस्टेबल जय प्रकाश यादव, रिजर्व कांस्टेबल नवीन कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल अंकुर वर्मा शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Location :  gorakhpur

Published :  28 June 2026, 12:17 AM IST

Advertisement