Gorakhpur: राप्ती नदी बनती जा रही ‘मौत का जाल’, फिर डूबे मासूम, मचा कोहराम

गोरखपुर में राप्ती नदी एक बार फिर हादसे का कारण बनी है, जहां अचानक मासूम बच्चों के डूबने की घटना सामने आई। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम है। स्थानीय लोग राप्ती नदी को ‘मौत का जाल’ बता रहे हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Gorakhpur: जिले के माधवपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के अचानक डूब जाने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की खबर फैलते ही परिजन बदहवास होकर नदी किनारे पहुंच गए, जहां चीख-पुकार और मातम का माहौल देखने को मिला।

यह है पूरा मामला 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों बच्चे अन्य साथियों के साथ राप्ती नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए और तेज बहाव की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते चारों बच्चे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मंडलायुक्त अनिक ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ तथा एसडीएम सदर दीपक गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बच्चों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को तत्काल बुलाया गया। एनडीआरएफ के जवान स्थानीय गोताखोरों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। देर शाम तक बच्चों का कोई पता नहीं चल सका था, जिसके चलते परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

BRD मेडिकल कॉलेज में बदलेगी तस्वीर! नए प्राचार्य का एक्शन मोड, मरीज माफिया और निजी एंबुलेंस पर कसा शिकंजा

पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जमा हैं और बच्चों के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। प्रशासन लगातार अभियान पर नजर बनाए हुए है और नदी के कई हिस्सों में खोजबीन कराई जा रही है।

अलीगढ़ में सिगरेट ओवररेटिंग पर बड़ा एक्शन, दुकानदार और कंपनी पर 10 लाख का लगा जुर्माना, जानिये पूरा मामला

अधिकारियों ने लोगों से की अपील 

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-तालाबों में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा बच्चों को बिना निगरानी के पानी के पास न जाने दें। फिलहाल पूरे जिले की निगाहें राप्ती नदी में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान पर टिकी हैं, जहां चार मासूमों की तलाश के लिए समय के खिलाफ जंग जारी है।

राप्ती नदी में कैसे डूबे मासूम

राप्ती नदी में डूबने के बाद पूरे गांव में शोकल की लहर है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस तरह राप्ती नदी में डूबने से हो रही मौतों का जिम्मेदार कौन है। क्या लोगों की खुद की लापरवाही है। या फिर राप्ती नदीं को लेकर कोई भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम ही नहीं है।

Location :  Gorakhpur

Published :  16 June 2026, 5:35 PM IST

Advertisement