Muzaffarnagar: रतनपुरी में पुलिस-मुठभेड़, एक बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में नंगला पिटलोखर मार्ग पर पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध होंडा सिटी कार सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 10 April 2026, 11:53 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और संदिग्ध बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ नंगला पिटलोखर मार्ग पर हुई, जहां पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार आरोपियों ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की।

आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस को शक होने पर टीम ने कार का पीछा किया। पीछा तेज होने पर आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोलियों से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

Maharajganj: सबया रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में व्यक्ति की मौत

आरोपियों की हुई पहचान

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनसाद उर्फ सोना और शाहनवाज उर्फ बल्ला के रूप में हुई है। मुठभेड़ में घायल मनसाद को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, शाहनवाज को सुरक्षित हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो जो बरामद हुआ उसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया। वाहन से अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण और एक जिंदा बछड़ा बरामद किया गया। इसके अलावा कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।

Viral Video: मंडप सजा, बारात आई… फिर अचानक क्यों भाग खड़ा हुआ दूल्हा?

पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थे और इनकी तलाश की जा रही थी। इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महादिक, क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह और थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  10 April 2026, 11:53 AM IST

Advertisement