मुजफ्फरनगर में सुबह-सुबह गोलियों की गूंज! पुलिस से भिड़ा 10 हजार का इनामी बदमाश, फिर हुआ बड़ा एक्शन

मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह पुलिस चेकिंग के दौरान ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी घायल हो गया। आखिर पुलिस के निशाने पर यह बदमाश क्यों था और उसके खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं, जानिए पूरी खबर।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 July 2026, 10:12 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार सुबह थाना तितावी पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, चिरमत टिल्ला के पास जसोई कट पर नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश दिलशाद उर्फ डीलर पुत्र खलील, निवासी बघरा थाना तितावी, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।

गोकशी समेत कई मामलों में था वांछित

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिलशाद उर्फ डीलर पर गोकशी सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह हरदोई जनपद से भी 10 हजार रुपये के इनाम का घोषित अपराधी था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और उसके खिलाफ कई थानों में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ा खुलासा! दोहरी नागरिकता के खेल से मचा हड़कंप, फर्जी दस्तावेज़ों का पूरा नेटवर्क बेनकाब

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी के कब्जे से बरामद हथियार और अन्य सामान की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों की जांच जारी है।

Ram Mandir Silver Case: राम मंदिर की चढ़ाई चांदी पर पुलिस को कब हुआ शक? जांच में सामने आया पूरा सच

सीओ फुगाना ने दी जानकारी

सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया था। पुलिस पर फायरिंग के बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी घायल हुआ। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  6 July 2026, 10:12 AM IST

Advertisement