Muzaffarnagar News: पहले अकेले में बुलाया और फिर… महिला कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप; जानें क्या है पूरा मामला

मुज़फ्फरनगर में एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपने सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसे बहाने से सुनसान मकान में बुलाकर जबरदस्ती की कोशिश की गई। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर वह SSP कार्यालय पहुंची। आरोपी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 17 April 2026, 7:57 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में एक महिला सफाई कर्मचारी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है। पीड़िता का कहना है कि उसके ही कार्यस्थल से जुड़े एक सुपरवाइजर ने उसे कागज़ जमा कराने के बहाने एक सुनसान मकान में बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी सुपरवाइजर ने फोन कर उसे आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा। जब वह बताए गए पते पर पहुंची, तो उसे एक बंद पड़े मकान के अंदर भेजा गया। आरोप है कि वहां आरोपी पहले से मौजूद था और शराब के नशे में था। महिला का कहना है कि अंदर पहुंचते ही आरोपी ने गलत नीयत से उसे जबरन अंदर की ओर खींचने की कोशिश की।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए महिला ने किसी तरह खुद को बचाया और वहां से भागने में सफल रही। इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसे एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर कटवाए गए, जिससे वह और अधिक परेशान हो गई।

मुजफ्फरनगर में परशुराम जयंती मंच से भड़के संगीत सोम, अवैध मस्जिदों पर दिया बयान

शुक्रवार को महिला अपने दिव्यांग पति के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंची और पूरे मामले में न्याय की मांग की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद आरोपी ने दबाव बनाना शुरू कर दिया और उसकी ड्यूटी बदलकर दूसरे मोहल्ले में लगा दी। महिला का कहना है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसमें नौकरी से निकलवाने और जान से मारने तक की बात कही जा रही है। उसने प्रशासन से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आर्थिक शोषण और धमकी के भी आरोप

मामले में एक और गंभीर पहलू आर्थिक शोषण का भी सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुपरवाइजर ने उसकी बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर करीब एक साल पहले 70 हजार रुपये लिए थे। लेकिन अब तक न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। पीड़िता ने यह भी कहा कि उसका दिव्यांग पति होने का फायदा उठाकर आरोपी उसे कमजोर समझ रहा है और लगातार शोषण करने की कोशिश कर रहा है।

घरेलू हिंसा की शिकार विवाहिता की पति की पिटाई से हुई मौत, पति गिरफ्तार

वहीं, आरोपित सुपरवाइजर दीपक ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और ड्यूटी बदलने को लेकर नाराजगी के चलते उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल, मामला प्रशासन के संज्ञान में है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जांच की उम्मीद जताई जा रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  17 April 2026, 7:57 PM IST

Advertisement