मिर्जापुर की नहर पर बना पुल या ‘डेथ ट्रैप’? जर्जर ढांचे को देखकर कांप उठेंगे आप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

मिर्जापुर के राजगढ़ क्षेत्र की लूसा ग्राम पंचायत में घाघर नहर पर बना पुराना पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल पर बैरिकेडिंग नहीं होने से भारी वाहनों का आवागमन जारी है। ग्रामीणों ने हादसे की आशंका जताते हुए तत्काल आवागमन रोकने और नए पुल के निर्माण की मांग की।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 August 2026, 11:40 AM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के राजगढ़ विकासखंड क्षेत्र की लूसा ग्राम पंचायत में घाघर नहर पर बना पुराना पुल पिछले करीब पांच वर्षों से जर्जर हालत में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल अब टूटने के कगार पर पहुंच चुका है, इसके बावजूद सिंचाई विभाग की ओर से भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर बड़े हादसे की आशंका जताई है।

दोनों तरफ से फट चुका है पुल

ग्रामीणों के मुताबिक पुल दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुल की हालत को देखते हुए यहां से भारी वाहनों का गुजरना बेहद जोखिम भरा है। इसके बावजूद वाहनों का आवागमन जारी है। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भी इसी पुल से गुजरना पड़ता है।

बताया जाता है कि पुल का निर्माण वर्ष 1947 से पहले अंग्रेजी शासनकाल में कराया गया था। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती गई है।

Mirzapur News: बाइक पर निकला था नशे का बड़ा खेप पहुंचाने, पुलिस ने दबोचा… 75 लाख की हेरोइन बरामद

बैरिकेडिंग नहीं होने से बढ़ा खतरा

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की जर्जर स्थिति की जानकारी कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। विभाग की ओर से पुल के पास केवल चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल पर तत्काल बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों का आवागमन रोकना जरूरी है।

ग्रामीण रमेश, दीना, गुड्डू, राजू, शिवम, महेश समेत अन्य लोगों ने पुल की मरम्मत या नए पुल के निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Mirzapur: “मां! अब हम किसको बांधेंगे राखी”… चीख-चीखकर 4 बहनें पूछ रही सवाल, इस गलती से बुझ गया घर का इकलौता चिराग

अधिकारी बोले-जल्द निर्माण कराने का प्रयास

इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ उमेश दूबे ने बताया कि पुल का जल्द निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इसकी स्पष्ट समयसीमा उन्होंने नहीं बताई। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि हादसे के बाद कार्रवाई होने की स्थिति न आए।

Location :  Mirzapur

Published :  15 August 2026, 11:33 AM IST

Related News

Advertisement