हिंदी
चोरी के स्टेबलाइजर और स्टार्टर के साथ आरोपी गिरफ्तार(Img: Dynamite News)
Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में राजगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए स्टेबलाइजर और स्टार्टर बरामद करने का दावा किया है। चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को धनावल गांव निवासी राकेश कुमार सिंह ने राजगढ़ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ स्टेबलाइजर, स्टार्टर सहित अन्य सामान चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0-120/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Mirzapur: सड़कों पर मशालें और पुलिस से भिड़ंत! जानिए NEET पेपर लीक के विरोध में आधी रात को क्या हुआ?
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने जांच तेज की। पुलिस ने घटनास्थल और अन्य स्थानों से भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। इसी क्रम में 30 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार निवासी मरसड़ा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र; चन्द्रभान, शिवा और कैलाश, तीनों निवासी पथरखुरा, थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया स्टेबलाइजर और स्टार्टर बरामद किया है। बरामदगी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित घटनाओं और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
राजगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 317(2) और 317(4) BNS के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की गई।
Location : Mirzapur
Published : 31 July 2026, 8:09 PM IST