हिंदी
ललिता गौतम हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार के साथ सपा प्रमुख (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Meerut: एक बार फिर डाइनामाइट न्यूज़ की खबर पर मुहर लग गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मेरठ में हुए ललिता हत्याकांड के बाद परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन भी मौजूद रहीं। आपको बता दें कि डाइनामाइट न्यूज़ ने 2 दिन पहले ही इस मामले में खबर प्रकाशित करते हुए कहा था कि जल्द समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड के बाद परिजनों से मुलाकात करेंगे।
अखिलेश यादव ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर निशान साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला विरोधी सरकार है। महिलाओं के साथ आए दिन अपराध हो रहे हैं। सरकार को ललिता के परिजनों को जल्द से जल्द इंसाफ देना चाहिए। आपको बता दें कि इससे पहले जब 8 जुलाई को ललित को इंसाफ दिलाने के लिए लोग और पीड़ित परिवार प्रदर्शन कर रहे थे तो मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने थप्पड़बाजी की थी। उस मामले में भी अखिलेश यादव ने खुलकर पुलिस और सरकार को घेरा था और साथ में न्याय की मांग की थी। अखिलेश यादव का कहना है कि हम ललिता के परिजनों के साथ हैं और उनको इंसाफ दिलवा कर रहेंगे।
यह भी पढ़ें-क्या है मेरठ का ललिता गौतम हत्याकांड? पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, बोले- ‘न्याय तक साथ रहेंगे’
दरअसल, मेरठ के किरोट गांव में रहने वाली 20 साल की ललिता गौतम बीते 15 मई को घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसी दिन ललिता के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी। उसके दो दिन बाद 17 मई को ललिता की लाश एक खेत में मिली। पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि ललिता के एक परिचित ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
यह भी पढ़ें-Deoria News: राजू मर्डर केस के बाद गांव में अब भी खौफ का माहौल, पत्नी ने मांगी न्याय की भीख
बीते बुधवार (8 जुलाई) को ललिता के परिजन इस मामले में मेरठ के डीएम को ज्ञापन देने आए थे। जिसमें लिखा था कि अभी तक ललिता के सभी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है और पीड़ित परिवार आज भी इंसाफ के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। इस बीच मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे मौके पर आए और बिना कुछ सोचे समझे प्रदर्शन कर रहे लोगों के ऊपर थप्पड़बाजी शुरू कर दी। काफी लोगों पर लाठीचार्ज की गई। जिनमें ललिता गौतम के परिजनों को भी चोट आई। उसके बाद मामला गरमा गया है। इससे पहले 10 जुलाई को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मेरठ पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। कुल मिलाकर इस हत्याकांड में राजनीतिक गरमा गई है।
Location : Meerut
Published : 11 July 2026, 11:04 AM IST
Topics : Akhilesh Yadav Dalit Student Murder UP Lalita Gautam Murder Meerut Police Lathicharge Samajwadi Party