क्या है मेरठ का ललिता गौतम हत्याकांड? पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, बोले- ‘न्याय तक साथ रहेंगे’
मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड पर सियासत गरमा गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया और भाजपा सरकार से मांगें पूरी करने को कहा। जानिए क्या है 15 मई को लापता हुई बीए की दलित छात्रा ललिता की हत्या की पूरी कहानी और ताजा विवाद।