Mathura News: 23 दरोगाओं के तबादले के बीच थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सिहोरा हत्याकांड में क्या हुई चूक?

मथुरा में एसएसपी श्लोक कुमार ने 23 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस लाइन से 11 उपनिरीक्षकों को नई तैनाती मिली है। वहीं, सिहोरा गांव के युवक की हत्या के मामले में कथित लापरवाही पर जमुनापार थाना प्रभारी विदेश कुमार त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 October 2026, 8:02 AM IST
google-preferred

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने 23 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस तबादला सूची में पुलिस लाइन से 11 दरोगाओं को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सिहोरा गांव के युवक की हत्या के मामले में लापरवाही सामने आने पर जमुनापार थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। आखिर इस मामले में पुलिस से कहां चूक हुई और किसे मिली नई जिम्मेदारी?

23 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव

मथुरा में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी श्लोक कुमार ने 23 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। इस फेरबदल के तहत पुलिस लाइन में तैनात 11 दरोगाओं को अलग-अलग थानों में भेजा गया है। रोहित मलिक को सदर बाजार, मनोज तिवारी को कोतवाली, जयराम सिंह को वृंदावन और पूनम त्यागी को हाईवे थाने में तैनाती मिली है।

इसके अलावा नौ पुलिसकर्मियों को चौकियों और थानों से दूसरे स्थानों पर भेजा गया है, जबकि तीन पुलिसकर्मियों को थानों से पुलिस लाइन और अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

फतेहपुर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों का खेल बेनकाब, भारी मात्रा में आतिशबाजी जब्त

सिहोरा हत्याकांड में थाना प्रभारी पर कार्रवाई

तबादलों के बीच मथुरा के सिहोरा गांव में युवक की हत्या का मामला भी चर्चा में है। इस मामले में कथित लापरवाही के चलते जमुनापार थाना प्रभारी विदेश कुमार त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर मीडिया सेल प्रभारी संजय पाल राघव को जमुनापार थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

बताया गया है कि इससे पहले इंस्पेक्टर हाईवे के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। सिहोरा मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने यह कदम उठाया है। मामले में एक उपनिरीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई गई है।

शिकायत के अगले दिन मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार, पांच अक्टूबर की रात सिहोरा गांव के एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक के स्वजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कुछ लोगों के खिलाफ प्रार्थना-पत्र भी दिया था।

आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अगले दिन युवक का शव शेरगढ़ में यमुना पुल के नीचे पानी में मिला। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। अब संजय पाल राघव को जमुनापार थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर भी नजर बनी हुई है।

Location :  Mathura

Published :  12 October 2026, 8:02 AM IST

Related News

Advertisement