दिल्ली की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 34 IAS और दानिक्स अफसरों के तबादले, इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नौकरशाही में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिली है। उपराज्यपाल ने एक अत्यंत अहम और व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 34 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 October 2026, 6:58 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने  34 IAS और दानिक्स अधिकारियों के तबादले किए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए। जिसका सीधा प्रभाव दिल्ली की बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आबकारी व्यवस्था पर पड़ेगा।

अफसरों की तबादला सूची

स्वास्थ्य सचिव रूपेश कुमार ठाकुर को डूसिब का सीईओ बनाया गया है। उन्हें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह की ओर से दवा खरीद घोटाले को लेकर कारण बताओ नोटिस दिए जाने के बाद तबादला किया गया है।

वहीं, एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त सत्येंद्र सिंह दुश्रावत को उच्च शिक्षा विभाग में निदेशक बनाया गया है। हाल ही में सीबीआइ ने विज्ञापन विभाग के एमसीडी कर्मचारी को गिरफ्तार किया था।
1992 बैच के बिपुल पाठक को सामाजिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर बनाए रखते हुए डीएचएफसी, डीएसएफडीसी, एससी/एसटी/ओबीसी, डब्ल्यूसीडी और वित्तीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

1993 बैच के प्रशांत गोयल को अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली) बनाया गया है। उन्हें डीएफसी और डीएसएससी के सीएमडी के साथ एआर तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

नवीन कुमार चौधरी को अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) बनाया गया है। वहीं दिलराज कौर शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव बनी रहेंगी, लेकिन डीसीएचएफसी और डीएसएफडीसी का प्रभार उनसे ले लिया गया है।

निहारिका राय परिवहन विभाग की सचिव-सह-आयुक्त बनी रहेंगी, जबकि पर्यटन विभाग का प्रभार छोड़ेंगी।

संजय कुमार को डीएसआईआईडीसी का एमडी और आईटी व योजना विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। के. महेश को कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग का सचिव बनाया गया है।

दिल्ली में 2 दिन हो सकते हैं बड़े प्रदर्शन! कई प्रतिष्ठान रहेंगे बंद, सरकारी विभागों ने जारी किए निर्देश

दानिक्स अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

दानिक्स अधिकारियों में अजय कुमार गुप्ता को खाद्य आयुक्त के साथ डीटीएल, आइपीजीसीएल/पीपीसीएल और डीपीसीएल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मेकला चैतन्य प्रसाद को विशेष सचिव (स्वास्थ्य) के साथ पीडब्ल्यूडी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। प्रसन्न रामास्वामी जी को एमसीडी का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है।

वहीं, हरमिंदर सिंह को उपराज्यपाल के अतिरिक्त निजी सचिव के पद से एनडीएमसी का निदेशक बनाया गया है। दीपक पुंडीर को एनडीएमसी निदेशक और हरशित जैन को मुख्यमंत्री कार्यालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

मोहन कुमार को एडीएम (पूर्वी दिल्ली) के साथ एडीएम (उत्तर-पूर्व) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पंचतत्व में विलीन हुए  Nana Patekar, सिनेमा जगत में छाया सन्नाटा, फैंस बोले…

तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश

आदेश में कई अधिकारियों को वर्तमान कार्यभार से मुक्त करने के साथ नए पदों पर तत्काल योगदान देने के निर्देश भी दिए गए हैं। तबादलों के साथ विभिन्न विभागों के अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

Location :  New Delhi

Published :  9 October 2026, 6:18 AM IST

Advertisement