दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान का ऐलान: 1 नवंबर से निर्माण कार्यों पर रोक, 50% WFH और दोगुना होगा पार्किंग चार्ज
दिल्ली सरकार ने सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान के तहत नए नियमों की घोषणा की है। 1 नवंबर से निर्माण कार्यों पर रोक, 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम, दोगुना पार्किंग चार्ज और बिना पीयूसी ईंधन न मिलने जैसे कड़े नियम लागू किए जाएंगे।