घर से निकला था काम पर, गड्ढे में गिरने से चली गई जान; महराजगंज में मातम

महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र में सड़क किनारे गड्ढे में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सेवतरी गांव का निवासी था और गुरुवार सुबह घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पैर फिसलने से हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 6 August 2026, 8:02 PM IST
google-preferred

Maharajganj: परसामलिक थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घर से किसी काम के लिए निकले 45 वर्षीय व्यक्ति की सड़क किनारे बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घर से निकले थे, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी गांव निवासी राजेश (45) पुत्र श्रीकांत गुरुवार सुबह घर से किसी जरूरी काम के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि एसएसबी रोड से सटे इमिलियहवा बॉर्डर के पास सड़क किनारे अचानक उनका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह पास में बने गहरे गड्ढे में जा गिरे और पानी में डूब गए।

महराजगंज में कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा, 10 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

मौके पर ही चली गई जान

स्थानीय लोगों के अनुसार, जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मृतक पहले से किसी बीमारी से पीड़ित थे। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। राजेश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

दलालों के शिकंजे में महराजगंज का ARTO कार्यालय? ओवरलोड इंट्री के नाम पर हर महीने 35–40 लाख की कथित वसूली, ऑडियो से मचा हड़कंप

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही परसामलिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क किनारे पैर फिसलने के कारण गड्ढे में गिरने और डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  6 August 2026, 8:02 PM IST

Advertisement