हिंदी
बच्चा चोरी के शक में युवक की जमकर पिटाई
Sonbhadra: यूपी के सोनभद्र में शनिवार रात को बच्चा चोरी के शक में जमकर हंगामा हो गया। कार में बैठे एक महिला और एक पुरुष की संदिग्ध गतिविधि और उसमें चार नाबालिग बच्चों को बैठे देख ग्रामीण भड़क गए।आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में युवक की जमकर पिटाई कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की कार को घेरकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह काबू किया।
सोनभद्र: बच्चा चोरी के शक में गुस्साई भीड़ का जमकर हंगामा, चालक को पीटा
➡️आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में की तोड़फोड़
➡️म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ की घटना
➡️कार में चार किशोरों को बैठाकर घुमाने निकला था चालक
➡️सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला कराया शांत… pic.twitter.com/xQJgCshn6r— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 21, 2026
घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ की है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को शक हुआ कि एक युवक बच्चा चुराने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने युवक की जमकर पिटाई की और उसकी कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। भारी संख्या में मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक के साथ की मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिये।
ग्रामीणों ने कार के साथ की तोड़फोड़
बताया जा रहा है कि युवक कार में चार किशोरों को बैठाकर घुमाने निकला था। इस दौरान किसी की नजर कार में बैठे बच्चों पर पड़ गई। इस बात की सूचना आसपास के ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई और वह मौक पर पहुंच गए। चालक ने बताया कि उन बच्चों के माता-पिता उसके यहां करते हैं।
मौके पर जुटी ग्रामीणों की आक्रोशित भीड़
पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद संदिग्ध व्यक्तियों और बच्चों को थाने ले गई, जहां उनसे देर रात तक पूछताछ जारी थी। वहीं उनकी बताई गई बातों की सत्यता जांचने के लिए बच्चों के परिवार वालों को बुलाया गया था। वाहन में मौजूद मिले बच्चे बीजपुर क्षेत्र के आदिवासी परिवारों के बताए जा रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला कराया शांत कराया।
Location : Sonbhadra
Published : 22 March 2026, 1:09 AM IST
Topics : Child Kidnapping Driver Beaten Sonbhadra