हिंदी
दीपिका पादुकोण ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म (Img: X)
Mumbai: मशहूर बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर एक बार लक्ष्मी का आगमन हुआ है। गणपति पूजा के बीच दोनों के घर नये मेहमान का आगमन हुआ है और दोनों दोबारा माता-पिता बने हैं। दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया और खास अंदाज में नये मेहमान का स्वागत करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।
दीपिका पादुकोण ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म (Img: Instagram)
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियली दूसरी बार बेटी को जन्म देने की घोषणा की। दीपिका पादुकोण ने एक क्यूट फोटे के साथ लिखा है ‘वेलकम बेबी गर्ल’। इसके बाद उन्होंने नई बेबी के घर में स्वागत करने के साथ बकायदा तारीख का ऐलान करते हुए लिखा 19/09/2026 लिखा है।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने शनिवार, 19 सितंबर 2026 को एक बेटी को जन्म दिया। दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी। पोस्ट में एक बच्ची के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ लिखा है, “Welcome Baby Girl... 19/09/2026”।
इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस को पता चला कि दीपिका और रणवीर सिंह के घर दूसरी बेटी का जन्म हुआ है। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर को बधाइयां मिलने लगीं। फैंस कपल के परिवार में नए सदस्य के आने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर की नन्ही परी दुआ का दिखा क्यूट अंदाज, मां के मैटरनिटी फोटोशूट में लूट ली पूरी लाइमलाइट
दीपिका की पोस्ट पर बधाई देने वालों की लंबी लाइन लग गई। बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारों ने कमेंट सेक्शन में कपल को शुभकामनाएं दीं। श्रेया घोषाल, कृति खरबंदा, धनश्री और सारा अर्जुन समेत कई सेलिब्रिटीज ने दीपिका और रणवीर को बधाई दी। वहीं, बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। कई यूजर्स ने यह भी कहा कि बच्ची का जन्म राधा अष्टमी के दिन हुआ है, जिसे वे शुभ अवसर मान रहे हैं।
बेटी के जन्म से ठीक एक दिन पहले दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ पति रणवीर सिंह और ससुराल के सदस्य भी मौजूद थे। दीपिका ने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके अगले ही दिन उनके दूसरी बेटी को जन्म देने की खबर सामने आई। मंदिर से दीपिका और रणवीर की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे थे। अब बेटी के जन्म की खबर के बाद फैंस उस पल को भी याद कर रहे हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी भी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल रही है। दोनों की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने करीब छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद रणवीर और दीपिका ने शादी करने का फैसला लिया।
साल 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों ने कोंकणी और सिंधी, दोनों रीति-रिवाजों से विवाह किया था। शादी को बेहद निजी रखा गया था। इसमें परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था। इसके बाद सितंबर 2024 में दोनों पहली बार माता-पिता बने थे।
अब 19 सितंबर 2026 को दूसरी बेटी के जन्म के साथ उनका परिवार एक बार फिर खुशियों से भर गया है। दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की है। बच्ची के जन्म की खबर के बाद फैंस अब कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Location : Mumbai
Published : 19 September 2026, 7:17 PM IST
Topics : Bollywood Latest News Deepika Padukone Baby Girl Deepika Padukone Second Child Ranveer Singh News Ranveer Singh Second Child
No related posts found.