हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
देवरिया: जनपद में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जनपद के भाटपारानी में चार दोस्त चुनकी गंडक नदी में नहाने गये थे। इस दौरान दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र में रविवार को चुनकी के समीप गंडक नदी में नहाने गए चार दोस्तों में दो की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन दहाड़मारकर रोने लगे। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिलहां निवासी किशन गुप्ता 15 पुत्र रंजीत गुप्ता अतुल कुशवाहा17 पुत्र रामसेवक की मौत हो गई। दो किशोर बच गए।
देवरिया की घटना पर क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव का बयान आया सामने pic.twitter.com/KSHYrY5Dzk
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 26, 2026
>
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 26, 2026
पुलिस ने दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनो उमस भरी गर्मी में गंडक नदी में नहाने गए थे। दोनो को तैरना नहीं आता था। दोनो को डूबता देख दो साथ गए किशोर भाग गए। घटना की जानकारी उनके परिजन को दी। ताकत काफी देर हो चुकी थी। दोनो को निकाला गया तबतक उनकी मौत हो गई थी। घटना के फाद गांव का माहौल गमगीन हो गया।
दो युवकों की मौत की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया।
Location : Deoria
Published : 26 April 2026, 7:26 PM IST
Topics : Chunki Gandak River Deoria drowned Youths