गोरखपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन! कार रोकी तो खुल गया नशे के कारोबार का राज

गोरखपुर में कैण्ट थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 770 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क की जांच कर रही है।

Gorakhpur: गोरखपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कैण्ट थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 770 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही गांजे की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक चार पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

विशेष अभियान के दौरान मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैण्ट और प्रभारी एएनटीएफ के नेतृत्व में जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं, जिसके बाद तीन व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई।

100 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटी बाइक, युवक ने ऐसे बचाई जान-गोरखपुर में बड़ा रेल हादसा टला

बिहार और गोरखपुर के निवासी हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान जनपद निवासी संजय कुमार यादव, गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र निवासी सत्यम शुक्ला तथा गुलरिहा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद असलम के रूप में हुई है। पुलिस अब इन तीनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कैण्ट में मुकदमा अपराध संख्या 261/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! किन अफसरों की कुर्सी खिसकी और किसे मिली नई कमान?

नशे के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

गोरखपुर पुलिस केवल बरामदगी और गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं रहना चाहती। अधिकारियों का कहना है कि जांच का मुख्य उद्देश्य पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना है। पूछताछ के दौरान यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किस चैनल के माध्यम से गांजे की सप्लाई कर रहे थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  31 May 2026, 5:41 PM IST

Advertisement