
मृतिका की फाइल फोटो
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र में जमीन के मामूली विवाद ने एक युवती की जान ले ली। शुक्रवार देर शाम हुए इस हिंसक झगड़े में 25 वर्षीय रागिनी, जो उस समय घर पर अकेली थी, को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इलाज के लिए लाए जाने पर जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना ग्राम तिगवा की है, जहां जयपाल सिंह की बेटी रागिनी अपने घर पर अकेली थी। पड़ोसी अजीत, नीलू और उनके दो भाई करीब 5 फीट जमीन को लेकर जयपाल के परिवार से तीन महीने से विवाद कर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस विवाद को लेकर कई बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
मैनपुरी में सरेआम गुंडागर्दी: नमकीन के विवाद में चली गोली, जानें ऐसा क्या हुआ?
शुक्रवार शाम विवाद अचानक हिंसक हो गया जब अजीत, नीलू और उनके दोनों भाई जयपाल सिंह के घर पहुंचे। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए रागिनी के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी, जब वह दरवाजे पर अकेली खड़ी थी। घर पर उस वक्त और कोई मौजूद नहीं था। मारपीट के बाद रागिनी बेहोश हो गई।
🚨 मैनपुरी ब्रेकिंग
भोगांव क्षेत्र में 5 फीट जमीन के विवाद ने ली एक बेटी की जान।
गांव तिगवा की रागिनी (25) को आरोपियों ने घर में घुसकर पीटा।
इलाज के दौरान मौत।
परिजनों का आरोप — तीन महीने से पुलिस कर रही थी नजरअंदाजी।
अब इंसाफ की मांग!#Mainsuri #UPNews #Crime #JusticeForRagini pic.twitter.com/CmdOddfRdd— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 11, 2025
स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने रागिनी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया।
मृतका के भाई अभिषेक कुमार ने आरोप लगाया है कि अगर पुलिस ने समय रहते पुराने विवाद पर कार्रवाई की होती, तो आज उसकी बहन जिंदा होती। उन्होंने कहा, "मेरी बहन की मौत मारपीट से हुई है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"
मैनपुरी में जमीनी विवाद से परेशान महिला, जिला मुख्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास; मची अफरा-तफरी
पुलिस का कहना है कि घटना की एफआईआर दर्ज की जा रही है, और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Mainpuri
Published : 11 October 2025, 12:01 PM IST
Topics : crime news Mainpuri Police Murder News UP News UP Police