UP News: भागवत कथा के बीच यमराज बनकर आई कार और मची चीख-पुकार, रोंगटे खड़े करने वाली कहानी

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 June 2026, 12:45 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक और फिर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हरचंदपुर गांव के पास हुआ भीषण हादसा

यह पूरा मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि किशनी नगर से करीब दो किलोमीटर दूर हरचंदपुर गांव के पास गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। कार ने पहले सड़क पर जा रही एक बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और कार कुछ दूर जाकर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

मैनपुरी: शादी का झांसा देकर दो साल तक संबंध बनाने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

भागवत कथा में जा रहे थे चाचा-भतीजी

इस हादसे में भिटारा गांव निवासी 50 वर्षीय स्वदेश पाल पुत्र दयाराम और उनकी 16 वर्षीय भतीजी लवली पाल पुत्री अखिलेश पाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों गुरुवार शाम करीब 7 बजे बाइक से गांव भिटारा में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में हरचंदपुर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी है।

लखनऊ हादसे के बाद मैनपुरी में हाई अलर्ट… होटल और कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन की छापेमारी

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना जैसे ही मृतकों के परिजनों को मिली, वे अस्पताल पहुंच गए। चाचा-भतीजी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार की रफ्तार कितनी थी और हादसे के पीछे लापरवाही किस स्तर पर हुई।

Location :  Mainpuri

Published :  26 June 2026, 12:45 PM IST

Related News

Advertisement