हिंदी
लखनऊ हादसे के बाद मैनपुरी में हाई अलर्ट (img: Dynamite News)
Mainpuri: लखनऊ में हुई हालिया घटना के बाद मैनपुरी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में पुलिस, प्रशासन और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। टीम ने शहर के कई होटल, लॉज और कोचिंग सेंटरों में पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की जांच की।
मैनपुरी शहर में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अरुण कुमार सिंह ने किया। पुलिस, प्रशासन और फायर विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने होटल, लॉज और कोचिंग सेंटरों में जाकर यह देखा कि वहां सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं। अधिकारियों ने संचालकों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी भी ली।
बेटी की डोली उठी… अगले दिन पिता की अर्थी, मैनपुरी में शादी की खुशियां मातम में बदलीं
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खास तौर पर फायर सेफ्टी व्यवस्था पर ध्यान दिया। टीम ने देखा कि आग लगने जैसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं। इसके अलावा फायर विभाग से जारी एनओसी (NOC) की भी जांच की गई। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों में कमी मिली, उन्हें जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए गए।
एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। होटल, कोचिंग सेंटर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्थान संचालकों को सभी जरूरी मानकों को पूरा करना होगा। अगर कहीं भी लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ की घटना के बाद प्रशासन किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता। इसी को देखते हुए शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक संस्थानों और ऐसे भवनों पर विशेष नजर रखी जा रही है जहां बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर जांच होने से खतरे को पहले ही पहचाना जा सकता है और बड़े हादसों को रोका जा सकता है।
चेकिंग अभियान के दौरान एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम अभिषेक कुमार और फायर विभाग की टीम मौजूद रही। टीम की कार्रवाई से शहर के होटल और कोचिंग संचालकों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जागरूकता बढ़ी है।
Location : Mainpuri
Published : 23 June 2026, 3:55 PM IST