हिंदी
डिंपल चौधरी ने बयां की पूरी कहानी (Img: AI Generated)
New Delhi: हरियाणा की मशहूर डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों एक नए विवाद में घिरी हैं। सोशल मीडिया की सुर्खियां और ट्रोल आर्मी का गुस्सा झेलने के बाद, अब डिंपल ने कैमरे के सामने आकर अपनी खामोशी तोड़ी है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, जिसमें डिंपल कुछ युवकों के साथ तीखी बहस और तल्ख तेवरों में नजर आ रही थीं। वीडियो सामने आते ही कई लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने पूरे मामले को एकतरफा बताकर उनका समर्थन भी किया।
अब इस विवाद पर पहली बार रिएक्शन देते हुए डिंपल चौधरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वायरल क्लिप में दिखाई गई तस्वीर पूरी घटना को नहीं दर्शाती और उन्हें गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
डिंपल ने कहा कि जिस समय यह घटना हुई, वह अपने परिवार और भाई-बहनों के साथ थीं। कुछ लोग लगातार उनके पीछे पड़ गए और फोटो खिंचवाने को लेकर अड़ गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई व्यक्ति पर्सनल टाइम मेंय अपने परिवार के साथ बिता रहा हो, तब उसकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए।
डिंपल का कहना है कि अगर मुझसे अच्छी तरह से फोटो मांगी जाती तो मैं मना नहीं करतीं। उन्होंने दावा किया कि वह अक्सर अपने फैंस के साथ फोटोज क्लीक करवाती हैं।
इतना सब होने के बाद ट्रोलर्स और ट्रोलिंग को लेकर भी डिंपल ने खुलकर बात करते हुए कहा कि लगातार गलत कमेंट्स और आरोपों ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद परेशान कर दिया है और वह खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना पूरी सच्चाई जाने किसी के चरित्र और व्यक्तित्व पर सवाल न उठाएं। डिंपल ने यह भी कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिससे वह बेहद आहत हैं।
जानकारी के अनुसार, डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ बाहर गई थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई। कथित तौर पर मना करने के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर डिंपल का गुस्सा फूट पड़ा और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Location : New Delhi
Published : 21 June 2026, 6:17 PM IST
No related posts found.