हिंदी
मारपीट की घटना (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मंछना में शनिवार को एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित महेंद्र सिंह जाटव ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि यह घटना शाम करीब 5:30 बजे उस समय हुई जब वह अपने परिवार के साथ गांव के खेत में मौजूद थे।
पीड़ित के अनुसार गांव के ही करीब 10 लोगों ने एकजुट होकर अचानक उन पर और उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरियों का इस्तेमाल किया और बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां देने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।
इस हमले में पीड़ित पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और बदसलूकी की। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार, जिसका नंबर UP84BT2870 है, को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को भी धमकाया गया। आरोप है कि हमलावरों ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी और गांव में दबदबा बनाने की कोशिश की।
Mainpuri: जिलाधिकारी से गुहार सरकारी जमीन पर कब्जा और अवैध खनन करने वालों पर करें कार्रवाई
घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Location : Mainpuri
Published : 26 April 2026, 9:42 AM IST