महराजगंज के इस शिक्षक का प्रदेश में डंका, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए हुआ चयन

उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नामों को मंजूरी दी है। इनमें महराजगंज के घुघली ब्लॉक स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी गांव में तैनात सहायक अध्यापक राजेश कुमार उपाध्याय भी शामिल हैं। प्रदेश स्तरीय सम्मान के लिए चयन होने से जिले के शिक्षा जगत में खुशी की लहर है।

Maharajganj: बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए प्रदेश के 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नामों को अनुमोदित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित सूची में महराजगंज जनपद के घुघली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी गांव में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात राजेश कुमार उपाध्याय का नाम भी शामिल है।

पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी

बेसिक शिक्षा अनुभाग-4 की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शासन ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 प्रदान किए जाने के संबंध में राज्य स्तरीय चयन समिति की संस्तुति पर विचार किया। इसके बाद समिति की बैठक के कार्यवृत्त में की गई संस्तुतियों के आधार पर कुल 61 शिक्षकों के नामों को पुरस्कार प्रदान किए जाने के लिए मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें - Maharajganj Road Accident: फरेंदा में स्कूटी और आर्टिगा की जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार, एक की मौत

समिति की बैठक की तय तारीख

राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक 13, 14, 18 एवं 19 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। समिति द्वारा विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों के कार्यों और उपलब्धियों का परीक्षण करने के बाद चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। शासन की स्वीकृति के बाद अब चयनित शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

महराजगंज के लिए गौरव का पल

राजेश कुमार उपाध्याय का चयन जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। घुघली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी गांव में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत राजेश उपाध्याय का नाम प्रदेश के चुनिंदा 61 शिक्षकों में शामिल होना शिक्षा विभाग के लिए भी गौरव की बात है।

शिक्षकों को दिए जाने वाले प्रमुख सम्मानों में से एक

राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदेश में शिक्षकों को दिए जाने वाले प्रमुख सम्मानों में से एक है। ऐसे में महराजगंज के शिक्षक का इस सम्मान के लिए चयन होना जिले में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रदेश स्तर पर पहचान मिलने के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Maharajganj News: छोटे शहर से BARC तक का सफर, फिर दर्दनाक अंत; युवा वैज्ञानिक ने बीमारी से हारी जंग, पिता ने दी आखिरी विदाई

शासन की ओर से चयन की मंजूरी मिलने की खबर के बाद शिक्षक समुदाय में खुशी का माहौल है। विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने राजेश कुमार उपाध्याय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Location :  Maharajganj

Published :  31 August 2026, 5:47 PM IST

Advertisement