हिंदी
ट्रेलर की टक्कर से युवक की गई जान
Maharajganj: महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियां मातम में बदल दीं। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ट्रेलर और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पूरा मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी पोखरे के पास का है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर एक ट्रेलर नौतनवां की तरफ से कोल्हुई की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से जा रहे ट्रैक्टर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
वैष्णो देवी यात्रा से पहले घर के बाहर क्यों हुआ बवाल? महराजगंज में परिवार पर हमला बना रहस्य!
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर बेहद भीषण थी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर बुद्धू (25 वर्ष) निवासी कुर्हवा थाना नौतनवां गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत को देखते हुए डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
महराजगंज में सरकारी आवास का टूटा ताला, वन अधिकारी के घर हुई चोरी से मचा हड़कंप
दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 29 May 2026, 6:32 PM IST