महराजगंज में पुलिस विभाग में हड़कंप, निचलौल थाने के हेड मुहर्रिर विशाल सिंह निलंबित

दीवाली की रात थाने में हुई एक घटना ने पूरे पुलिस महकमे को चर्चा में ला दिया है। मामला जब्त सामान, एक पुलिसकर्मी के सोशल मीडिया पोस्ट और फिर अस्पताल पहुंचने तक जा पहुंचा। अब विभागीय कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इस पूरे मामले की असली कहानी क्या है? जानते हैं पूरा मामाल।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 9 November 2026, 6:13 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज के निचलौल थाने में दीपावली की रात जब्त पटाखों को लेकर हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। सात लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट प्रसारित करने और जहरीला पदार्थ खाने वाले हेड मुहर्रिर मुख्य आरक्षी विशाल सिंह को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

जब्त पटाखों की सुपुर्दगी को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक स्पष्टीकरण के मुताबिक, 2 नवंबर 2026 को थाना निचलौल में अवैध पटाखों की बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामद पटाखे मालखाने में हेड मुहर्रिर विशाल सिंह की सुपुर्दगी में रखे गए थे। प्रभारी निरीक्षक की ओर से उक्त माल को विनिष्टीकरण के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

दीपावली की रात निचलौल थाने में महाभारत, सिपाही ने खाया जहर, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप

इसी क्रम में 8 नवंबर की रात हेड मुहर्रिर ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रताड़ना से संबंधित बातें प्रसारित की थीं। इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, स्टेटस पर सुसाइड नोट में थानेदार, एक जनप्रतिनिधि समेत सात लोगों के नाम दर्ज होने की चर्चा थी। इसके बाद जहरीला पदार्थ खाने की घटना सामने आई। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में नहीं मिले प्रताड़ना के प्रमाण

पुलिस के आधिकारिक पक्ष के अनुसार, प्रारंभिक जांच में व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रसारित प्रताड़ना संबंधी बातों की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अन्य संदिग्ध गतिविधियों और अनुशासनहीनता के दृष्टिगत मुख्य आरक्षी को निलंबित किया गया है।

सीओ सदर करेंगे पूरे मामले की जांच

प्रकरण की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी सदर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मुख्य आरक्षी विशाल सिंह का अस्पताल में उपचार जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उनका स्वास्थ्य सामान्य है।

Maharajganj: घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप

अब इस पूरे प्रकरण में सबसे अहम सवाल यही है कि जब्त पटाखों को लेकर थाने के भीतर आखिर क्या हुआ था? सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम सामने आए, उनकी भूमिका क्या थी और प्रारंभिक जांच के बाद विस्तृत जांच में क्या तथ्य निकलकर आते हैं? इन सवालों का जवाब सीओ सदर की जांच रिपोर्ट से सामने आने की उम्मीद है।

Location :  Maharajganj

Published :  9 November 2026, 6:10 PM IST

Advertisement