Crime in UP: पहले मांगा खाना, फिर पानी और बाद में खूनी खेल; दिवाली पर बेवफा पति ने किया पत्नी का कत्ल

कानपुर नगर के चकेरी इलाके के अहीरवां से एक दुखद घटना सामने आई है। दिवाली की खुशियों के बीच एक मामूली बहस के बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वजह भी ऐसी की जिसे जानकर हर कोई हैरान है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 9 November 2026, 3:16 PM IST
google-preferred

Kanpur Nagar: उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के चकेरी इलाके के अहीरवां से एक दुखद घटना सामने आई है। दिवाली पर दीये जलाने की खुशियां मातम में बदल गईं। एक मामूली बहस के बाद एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर लकड़ी के तख्ते से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आरोपी पति को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

मामले की पूरी जानकारी

दिवाली के दिन, अहीरवां (चकेरी थाना क्षेत्र) के संजीव नगर की एक कच्ची बस्ती में रहने वाली सुखा देवी अपने बेटे करण, बहू रीता और उनके दो बच्चों तीन साल के बेटे और एक महीने की बेटी के साथ रहती थीं। बताया जाता है कि करण और रीता पासवान ने प्रेम संबंध के बाद 2022 में शादी की थी।

Husband Killed Wife

मौके पर जुटी भीड़ (Img: Dynamite News)

पेंटर का काम करने वाला करण जब घर लौटा, तो पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। करण ने पहले रीता से खाना मांगा, फिर पानी मांगा और इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। गुस्से में आकर करण ने पास ही पड़ा एक लकड़ी का तख्ता उठाया और रीता के सिर पर दे मारा।

ये भी पढ़ें: Ballia Home Guard Recruitment: 703 अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट पूरा, 20 हुए अनफिट; अब इस तारीख को मिलेगा मौका

रीता बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। खून से लथपथ हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच जारी

पुलिस के अनुसार, उन्हें अहीरवां की कच्ची बस्ती में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की साथ में सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पति फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Location :  Chakeri

Published :  9 November 2026, 3:13 PM IST

Advertisement