Double Murder Etah: एटा में पति और ससुर ने हथौड़े से कुचलकर की पत्नी और सास की निर्मम हत्या, मची सनसनी

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के यादव नगर में सोमवार रात दिल दहला देने वाला डबल मर्डर सामने आया। सनकी पति और ससुर ने मिलकर हथौड़े से सिर व चेहरा कुचलकर पत्नी और सास की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हैं, पुलिस और SOG टीम तलाश में जुटी है।

Updated : 22 September 2026, 9:18 AM IST
google-preferred

Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। थाना अवागढ़ क्षेत्र के यादव नगर में सोमवार की देर रात एक घर के भीतर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। यहां एक शख्स ने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी और सास को मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने क्रूरता की हद पार करते हुए हथौड़े से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

आधी रात को यादव नगर में हुआ खूनी खेल

यह सनसनीखेज वारदात सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यादव नगर में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब इस खौफनाक कत्ल को अंजाम दिया गया। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय कमला देवी (पत्नी राम खिलाड़ी) और उनकी 35 वर्षीय बेटी प्रियंका (पत्नी रुकुम पाल) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों से यह साफ हुआ है कि इस खूनी खेल को किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका प्रियंका के पति रुकुम पाल और उसके ससुर ने मिलकर अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।

गोरखपुर में विसर्जन के दौरान खूनी तांडव: डीजे पर डांस बना नासूर, 15 साल के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

हैवानियत की इंतहा: हथौड़े से चेहरा और आंखें की क्षत-विक्षत

हत्यारों की दरिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सिर्फ हत्या नहीं की, बल्कि मृतका के शरीर को बेरहमी से बिगाड़ दिया। मां और बेटी की हत्या के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया गया। आरोपियों ने सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए और हैवानियत दिखाते हुए दोनों के चेहरे और आंखें तक बुरी तरह कुचलकर क्षत-विक्षत कर दिए। इस खौफनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की भी रूह कांप उठी।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

यादव नगर में एक ही परिवार की दो महिलाओं की इस तरह निर्मम हत्या की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. इलामारन जि., एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय और सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हालात की नजाकत को भांपते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट और एसओजी (SOG) टीम को भी तत्काल बुलाया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

दिल्ली में शर्मनाक वारदात, कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से हैवानियत, दर्शन करने आई थी …

शव पोस्टमॉर्टम को भेजे, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने मीडिया को जानकारी दी है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। प्रशासन का दावा है कि फरार पति और ससुर को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा और कत्ल की असली वजह से भी पर्दा उठा दिया जाएगा।

Location :  Etah

Published :  22 September 2026, 9:08 AM IST

Advertisement