Maharajganj News: जंगल और गांवों में धधक रही अवैध भट्ठियां, पुलिस की छापेमारी में तीन दबोचे गए

कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 15 लीटर शराब बरामद हुई। लगातार बढ़ रहे अवैध कारोबार के बीच आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर अब सवाल उठने लगे हैं।

Maharajganj: जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। जंगलों और गांवों में खुलेआम चल रही शराब की भट्ठियों ने आबकारी विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद आबकारी विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है, जबकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

कोल्हुई पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल गुलरिहा और महमूदपुर गांव में कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार कर बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दोनों स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को रंगे हाथ कच्ची शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Raebareli News: पूर्व विधायक के घर के सामने आग का गोला बना ट्रक, हाईवे पर लगा जाम

15 लीटर कच्ची शराब बरामद

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 15 लीटर अवैध कच्ची शराब और एक गैलन में रखा शराब बरामद किया। गिरफ्तार आरोपितों को थाने लाकर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद सभी को न्यायालय भेज दिया गया।

आबकारी विभाग की चुप्पी पर जनता नाराज

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कोल्हुई क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार कोई नई बात नहीं है। गांवों और जंगलों में लंबे समय से कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है, लेकिन आबकारी विभाग की ओर से नियमित छापेमारी या ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते शराब माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

Deoria news: चलती कार बनी आग का गोला, बीच सड़क पर मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे सवार

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती तो क्षेत्र में इस तरह का अवैध कारोबार इतना बड़ा रूप नहीं ले पाता। अब पुलिस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग की निष्क्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी हालत में अवैध शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी लगातार छापेमारी की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  13 May 2026, 6:14 AM IST

Advertisement