हिंदी
रायबरेली ब्रेकिंग: चलते ट्रक में भड़की भीषण आग(Source: Dynamite News)
Raebareli: रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के आवास के ठीक सामने हुई, जहाँ लपटें उठती देख राहगीर सहम गए। गनीमत रही कि आग भड़कते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।
रायबरेली में बड़ा हादसा: चलते ट्रक में लगी भीषण आग!
लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के आवास के सामने एक ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। ड्राइवर ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ियां मौके पर। #Raebareli… pic.twitter.com/KgC4ZwbfBF
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 12, 2026
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
Location : Raebareli
Published : 13 May 2026, 12:54 AM IST