महराजगंज में मारपीट से मौत का मामला, आखिरकार आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बृजमनगंज थाना पुलिस ने आपराधिक मानव वध के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को लेहड़ा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 July 2026, 2:08 AM IST
google-preferred

Maharajganj: जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज पुलिस ने आपराधिक मानव वध करने के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) व क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा (PPS) के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई में आरोपी को बहदग्राम लेहड़ा चौराहे से पकड़ा गया।

बृजमनगंज पुलिस के अनुसार दिनांक 29.06.2026 को वादी मनीष साहनी पुत्र रामचंद्र साहनी निवासी ग्राम पुल्न्दपुर टोला परगापुर थाना बृजमनगंज ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 3(5), 115(2), 110 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

मुकदमे में नामजद आरोपी के पिता रामचंद्र साहनी की 03.07.2026 को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संजय साहनी पुत्र गिरधारी है। उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पुल्न्दपुर टोला परगापुर थाना बृजमनगंज।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. उ0नि0 श्री विवेक रंजन
2. उ0नि0 गौरव कुमार आर्य
3. हेका0 दिलीप कुमार गौड़

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Location :  Maharajganj

Published :  5 July 2026, 2:08 AM IST

Advertisement