Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर गूंजे सुरक्षा के नारे, एसएसबी और कोल्हुई पुलिस के फ्लैग मार्च से सहमे संदिग्ध

महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसबी और कोल्हुई पुलिस की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 September 2026, 7:28 PM IST

Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को एसएसबी और कोल्हुई पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की। जवानों ने सीमा से सटे गांवों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

पैदल मार्च के दौरान संयुक्त टीम ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या एसएसबी को देने की अपील की। साथ ही लोगों को अफवाहों से दूर रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें - Maharajganj: लेहड़ा मंदिर में संतों की मौजूदगी के बीच हुआ बड़ा ऐलान, सचिन पांडेय को मिली जिम्मेदारी

अवैध गतिविधियों पर निगरानी रहेगी जारी

अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त आगे भी जारी रहेगी। जवानों की मौजूदगी से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें- Maharajganj News: शाम को अचानक गायब हुए दो किशोर, रिश्तेदारों से लेकर परिचितों तक तलाश; फिर भी नहीं मिला सुराग

एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि एसएसबी के असिटेंट कमांडेंट हरसुखलाल दालसानिया के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  12 September 2026, 7:28 PM IST