Maharajganj: अंडे के पैसे मांगना पड़ा भारी! चौराहे पर मची अफरा-तफरी

महराजगंज (Maharajganj) में अंडे के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हमले में बदल गया। चौराहे पर पिता-पुत्र के साथ हुई मारपीट ने इलाके में दहशत फैला दी। आखिर मामूली बहस इतनी बड़ी वारदात में कैसे बदल गई?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 May 2026, 12:07 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में अंडे के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। मोहनापुर चौराहे पर ठेले पर अंडे बेचने वाले दुकानदार और उसके बेटे को कुछ युवकों ने डंडों से पीट दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पैसे मांगने पर भड़क गए युवक

पीड़ित अभिषेक पुत्र राधेश्याम निवासी परसापांडे ने तहरीर में बताया कि वह मोहनापुर चौराहे पर अंडे का ठेला लगाते हैं। 6 मई 2026 की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच दो युवक बाइक से उनकी दुकान पर आए और अंडे खाए।

STF का बड़ा ऑपरेशन! 8.5 लाख की अफीम के साथ तस्कर को दबोचा, कई राज्यों से जुड़े तार

आरोप है कि खाने के बाद जब उनसे पैसे मांगे गए तो वे बहस करने लगे। कुछ देर बाद दोनों युवक अपने अन्य साथियों को लेकर वापस पहुंचे और दुकानदार पिता-पुत्र पर हमला कर दिया।

Saraikela Robbery : अपराधी बेखौफ, दिनदहाड़े फायरिंग कर की बड़ी लूट

सिर और पैर में आई गंभीर चोटें

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने डंडों से हमला किया, जिससे दोनों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान दुकान से नगदी भी छीन ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को थाने लेकर गई और मामले की जानकारी जुटाई।

क्या बोली पुलिस?

इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर मु.अ.सं.115/2026 बी एन एस 115(2),351(3),352 तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही।

Location :  Maharajganj

Published :  8 May 2026, 11:07 AM IST